मुखिया पद के लिए 43, सरपंच के लिए 26 व पंचायत समिति के लिए 32 उम्मीदवारों ने भरे परचे
रजौली : प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अनुमंडल कार्यालय में सात जिला पर्षद प्रत्याशी व प्रखंड कार्यालय में 43 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे भरे. इसके लिए पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान प्रखंड कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय में मेला सा दृश्य देखने को मिला. प्रत्याशी के समर्थक अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय के बाहर खड़े होकर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारा लगा रहे थे.
रंग-गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार कर रहे थे. कोई प्रत्याशी खुली जीप में, तो कोई घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर नामांकन कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे थे. कोई एक सौ ढोल लेकर नामांकन कार्यालय पहुंच रहे थे. इस पंचायत चुनाव में कई पत्रकार भी मुखिया व सरपंच पद पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं, तो कई प्रत्याशी पूर्व का क्षेत्र छोड़ कर दूसरे क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं.
जिला पर्षद संख्या नौ उत्तरी से इंद्रदेव राम, वीरेंद्र कुमार, नरेश चौधरी, दक्षिणी क्षेत्र से बालदेव रजक, रामचंद्र पासवान, ऋषि कपूर, संजय चौधरी व मुखिया अमावां पूर्वी से दुलारी देवी, रिंगा देवी, चंचला देवी, अंजली कुमारी, फरका बुजुर्ग से प्रमोद शर्मा, सिरोडावर से हरिनंदन कुमार, नरेश दास, राजा राम मांझी अंधरवाड़ी विनोद कुमार राय, नीलम देवी, रामप्रवेश पासवान, मनोज चौधरी, शंभु राजवंशी, धमनी से शांति यादव, बालेश्वर यादव, नागेश्वर प्रसाद, रजौली पश्चिमी से प्रमीला देवी, जोगियामारण से बबीता देवी, टकुआटॉड़ से रेणु कुमारी बबीता देवी, निशा कुमारी, बहादुरपुर से मंजू देवी, शीला देवी, मुन्नी देवी, मीरा कुमारी, अमावां पश्चिमी से साकेत नंदन मुकुल, निर्मला कुमारी, देवकी यादव, सवैयाटॉड़ से प्रदीप साव, नारायण सिंह, चितरकोली से पारो देवी, सुनीता देवी, हरदिया से उमेश साव शीला देवी, मनोज साव, रजौली पूर्वी से कैलाश यादव, मो नाजीम खां , महेंद्र साव, अर्जुन राजवंशी, मुरहेना से मोइनउद्दीन, जागेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव व 26 सरपंच पद पर व पंचायत समिति के लिए 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
वारिसलीगंज : पंचायत चुनाव में वारिसलीगंज प्रखंड में सरपंच सहित 175 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना जाना लगभय तय है. विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रखंड की अपसढ़ पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य रामखेलावन पासवान की पुत्रवधू प्रियंका कुमारी का अपसढ पंचायत से ही सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुना जाना तय हो गया.
सरपंच पद के लिए इस पंचायत से किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है. पंच पद के लिए 132 व वार्ड सदस्य के लिए 42 लोगों का भी निर्विरोध चुना जाना तय है. पंच पद पर मात्र 199 लोगों ने नामांकन किया. इस कारण 40 पद रिक्त व 132 निर्विरोध होने की संभावना है. 33 पंच पद पर चुनाव होना है.
