कई पुलिसकर्मी घायल नगर पंचायत कार्यालय की खिड़की, कुरसी व एक कार क्षतिग्रस्त

वारिसलीगंज(नवादा) : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड परिसर में बुधवार को मुखिया सहित अन्य पदों के लिए हो रहे नामाकंन के दौरान पुलिस व लोगों में बक-झक हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि उपद्रवियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिये. इससे पुलिस, प्रस्तावकों, प्रत्याशियों व नामांकन कार्य में लगे अफसरों को इधर-उधर भाग […]

वारिसलीगंज(नवादा) : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड परिसर में बुधवार को मुखिया सहित अन्य पदों के लिए हो रहे नामाकंन के दौरान पुलिस व लोगों में बक-झक हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि उपद्रवियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिये. इससे पुलिस, प्रस्तावकों, प्रत्याशियों व नामांकन कार्य में लगे अफसरों को इधर-उधर भाग कर जान बचानी पड़ी. रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये.

लगानी पड़ी धारा 144 : स्थिति बेकाबू होते देख बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात केसरी ने प्रखंड परिसर व आसपास में धारा-144 लगाने की घोषणा कर दी. उन्होंने नामांकन कराने आये उम्मीदवारों व प्रस्तावकों को अविलंब प्रखंड परिसर से निकलने का आदेश दिया. इस कारण कुछ समय के लिए नामांकन बाधित रहा.
शौचालय में छिपे पुलिसवाले : उपद्रव के दौरान पुलिसवालों को शौचालय में छिप कर जान बचानी पड़ी. उपद्रवियों ने नगर पंचायत कार्यालय की खिड़की, कुरसी व एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. बीडीओ ने बताया कि सूझ-बूझ दिखा कर उपद्रवियों को शांत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >