एनएच जाम कर किया प्रदर्शन

प्रशासन के आश्वासन के बाद डेढ घंटा बाद हटा जाम नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मोहल्ले से रविवार को 11 बजे दिन से निकले सब्जी विक्रेता (40 वर्षीय) सुखू चौधरी के लापता होने पर ग्रामीणों ने एनएच-31 को बाबा ढाबा मोड़ के समीप डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम रखा. जाम […]

प्रशासन के आश्वासन के बाद डेढ घंटा बाद हटा जाम
नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मोहल्ले से रविवार को 11 बजे दिन से निकले सब्जी विक्रेता (40 वर्षीय) सुखू चौधरी के लापता होने पर ग्रामीणों ने एनएच-31 को बाबा ढाबा मोड़ के समीप डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम रखा.
जाम लगने के कारण एनएच-31 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जाम के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. घटना के संबंध में सब्जी विक्रेता सुखू चौधरी की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि रविवार को 11 बजे दिन में घर से निकले, जो अब तक वापस नहीं लौटे.
रविवार की शाम 11 बजे मोबाइल नंबर 8294916507 से कॉल कर जल्दी वापस आने की बात कही. रेखा देवी ने बताया कि उन्हें गोंदापुर का ही चुतिया भट्ट अपने साथ ले गया था. तब से वह भी गायब है और दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है.
ग्रामीणों को आशंका है कि अपराधी चरित्र का रहा चुतिया भट्ट अपने साथ ले जाकर सुखू चौधरी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. सुखू चौधरी के गायब होने के बाद परिजनों ने इस संबंध में नगर थाने में लिखित आवेदन दिया था. ग्रामीण सड़क जाम के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
घटना की खबर पाकर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय पहुंच कर लोगों को समझाया तथा जाम हटवाया. प्रशासन ने सुखू चौधरी के परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों को ढूंढ़ कर लाया जायेगा. लगभग डेढ घंटे तक लगाये गये जाम से चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. चुतिया भट्ट अपराधी किस्म का व्यक्ति रहा है.
पूर्व में भी चुतिया भट्ट पर लूट, हत्या, छिनतई जैसे कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व ही नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम मोहल्ला निवासी एक सब्जी विक्रेता की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. लगातार सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ अपराधियों की इस कार्रवाई पर सब्जी विक्रेता संघ के मनीरउद्दीन सहित अन्य सदस्यों ने भी दु:ख व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >