हरिश्चंद्र स्टेडियम में भव्य तरीके से टूर्नामेंट का हुआ आगाज
नवादा (नगर) : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में सदर एसडीओ राजेश कुमार द्वारा किया गया. कार्यक्रम में सदर एसडीओ ने कहा कि क्रिकेट को नयी दिशा देने में बीसीए अपनी अहम भूमिका निभा रही है. जिले में चार मैचों की मेजबानी मिलना गौरव की बात है. पड़ोसी जिलों के टीमें यहां अपना प्रदर्शन करेंगे, जो नये उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए सीखने का मौका होगा.
उद्घाटन मैच के समय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सह बीसीए के उपाध्यक्ष गोपाल बोहरा के अलावे चेयरमैन रोहित सिन्हा सहित कई अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढाया. खेल की शुरुआत के पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल बोहरा ने बताया कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन नवादा का मुकाबला शेखपुरा के साथ होगा. मैच को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह है. उद्घाटन समारोह के मौके पर रोहित सिन्हा, आरपी साहू, नवीन कुमार सिन्हा छवि, जैकी हैदर, मनीष आनंद, मनीष गोविंद, सुभाष प्रसाद, यशवंत सिन्हा सहित कई अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे
राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक की निगरानी में हो रहा मैच: बीसीए द्वारा कराये जा रहे श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्य स्तर के अंपायर संजय सिंह व राजीव कुमार मिश्रा अंपायरिंग कर रहे है.
इसके अलावे बीसीए के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में मैच के दौरान उपस्थित रह रहे है. आयोजन को सफल बनाने में संयुक्त सचिव यशवंत सिन्हा, मनीष आनंद, सहायक सचिव मनीष कुमार गोविंद, कोच सुरेश यादव, सुभाष कुमार, वार्ड पार्षद राजेश कुमार मुरारी, शशि राज, अरूण यादव, अजय कुमार, जयप्रकाश भारती, रोशन कुमार आदि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
नवादा व शेखपुरा के बीच मैच आज
नवादा के हरिश्चंद्र मैदान में श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चार मैचों का आयोजन किया जायेगा. नवादा के अलावे शेखपुरा, अरवल, नालंदा, जहानाबाद की टीमें अपना-अपना मैच खेलेगी. 29 मार्च को नवादा व शेखपुरा के बीच, 30 मार्च को जहानाबाद व पहले मैच के विजेता के बीच तथा 31 मार्च को तीसरे मैच के विजेता व दूसरे मैच के विजेता के बीच मुकाबला होगा. आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है. सोमवार को उद्घाटन मैच अरवल व नालंदा के बीच खेला गया.
16 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिले में 16 सदस्ययी टीम की घोषणा कर दी गयी है. राजीव सिन्हा की अध्यक्षता में चयन समिति के मनीष आनंद, रीतेश कुमार मंशु, विजय वार सिंह, आशुतोष चंद्रा ने टीम की घोषणा की. जिला टीम राजीव नयन की कप्तानी में खेलेगी.
टीम में अभिषेक कुमार, अभय कुमार, मोहम्मद फरहान, रोशन कुमार, अभिनव राज, अंकित कुमार, रौनित, समीर राज, मोहम्मद नाजिश इकबाल, सोनू, गौतम राज, बिट्टू पासवान, मंशु राय, दीपक कुमार, सोनू कुमार सीनियर को शामिल किया गया है. टीम मैनेजर की भूमिका मनीष आनंद निभायेंगे. जबकि कोच के रूप में सुरेश यादव कार्य देखेंगे.
