नवादा (नगर) : प्रेम व भाईचारे का त्योहार होली हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से डीएम आवास में मनाया गया. डीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए होली मिलन समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी व पत्रकारों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाया. लोगों ने कहा कि आपसी मतभेद को भूलाते हुए होली का आनंद मिलजुल कर लें. कार्यक्रम में पूरे जिला में अमन व शांति की कामना की गई.
अधिकारियों की मौजूदगी में होली की त्योहार को काफी तरीके से मनाया गया. डीएम मनोज कुमार ने कहा कि होली का त्योहार दिलों में छुपे गंदगी को साफ कर जीवन में रंगों की रंगीनी लाने का त्योहार है. हर्षोल्लास के साथ होली लोग मनायें. कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाये तथा मिठाई खाकर बधाइयां दी. कार्यक्रम में पारंपरिक होली की गीत भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये.
