गोविंदपुर में 111 प्रत्याशियों ने किये नामांकन

गोविंदपुर : पंचायत चुनाव के लेकर नामांकन के छठे दिन गुरुवार के प्रखंड परिसर मे प्रत्याशियों व समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी. नामांकन दाखिल कराने के बाद समर्थकों ने प्रत्याशियों के जीत के जम कर नारे लगाये. साथ ही सभी समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर लगा कर खुशी का इजहार किया. गुरुवार को 111 […]

गोविंदपुर : पंचायत चुनाव के लेकर नामांकन के छठे दिन गुरुवार के प्रखंड परिसर मे प्रत्याशियों व समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी. नामांकन दाखिल कराने के बाद समर्थकों ने प्रत्याशियों के जीत के जम कर नारे लगाये.
साथ ही सभी समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर लगा कर खुशी का इजहार किया. गुरुवार को 111 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मुखिया पद के लिए 15, पंचायत समिति के लिए 14, सरपंच के लिए पांच, वार्ड सदस्य के लिए 54, पंच के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किये. गोविंदपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए दो, बिशनपुर से तीन, बकसोती से दो, सरकंडा से दो, सुघडी से एक, बुधवारा से दो, बनियाबिगहा से दो, माधोपुर से एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >