नवादा ने शेखपुरा को नौ विकेट से हराया

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नवादा की टीम ने आठ ओवरों में दर्ज की जीत नवादा (नगर) : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे रणधीर वर्मा स्मारक अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा की टीम को पराजित किया. नवादा की टीम मैनेजर मनीष कुमार गोविंद व कोच मनीष आनंद के […]

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नवादा की टीम ने आठ ओवरों में दर्ज की जीत
नवादा (नगर) : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे रणधीर वर्मा स्मारक अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा की टीम को पराजित किया. नवादा की टीम मैनेजर मनीष कुमार गोविंद व कोच मनीष आनंद के नेतृत्व में नालंदा पहुंची, जहां शेखपुरा के साथ मुकाबला हुआ. अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में नवादा की टीम शेखपुरा पर भारी पड़ी.
मैच की जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सह बीसीए के उपाध्यक्ष गोपाल बोहरा ने बताया कि नवादा ने शानदार जीत हासिल किया है. केवल आठ ओवरों में एक विकेट खोकर ही टीम ने जीत हासिल कर ली. मैच में शेखपुरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
शेखपुरा की पूरी टीम केवल 18 ओवरों में 65 रन बना कर ऑलआउट हो गयी. नवादा की ओर से विक्रांत भदाना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. नीमित बंसल ने दो, राहुल व समर्थ ने एक-एक विकेट लिये. बल्लेबाजी में नॉटआउट रहते हुए कौशिक कुमार सिंह ने सर्वाधिक 28 रन बनाये. आकाश शिवम ने नाबाद रहते हुए 15 रनों का योगदान दिया. नवादा ने यह मैच केवल आठ ओवरों में जीत लिया. जानकारी हो कि रणधीर वर्मा स्मारक अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 40 ओवरों का खेल है.
नवादा के खिलाड़ियों के इस जीत पर मैनेजर मनीष कुमार गोविंद व कोच मनीष आनंद के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है. नवादा का अगला मुकाबला नालंदा में ही जहानाबाद व नालंदा के बीच होनेवाले मुकाबले के विजेता टीम के साथ होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >