बिहार : नवादा में दबंगों का कहर, 125 घरों में लगायी आग

नवादा : बिहार के नवादा में अकबरपुर प्रखंड के कझिया गांव के गरीब परिवारों पर दबंगों ने कहर बरपाया. सरकारी जमीन पर गरीबों की रहीं 125 झोंपड़ियों को आग के हवाले कर दिया. आग से गरीबों का सारा सामान जल कर राख हो गया. इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. अकबरपुर प्रखंड के कझिया […]

नवादा : बिहार के नवादा में अकबरपुर प्रखंड के कझिया गांव के गरीब परिवारों पर दबंगों ने कहर बरपाया. सरकारी जमीन पर गरीबों की रहीं 125 झोंपड़ियों को आग के हवाले कर दिया. आग से गरीबों का सारा सामान जल कर राख हो गया. इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.

अकबरपुर प्रखंड के कझिया गांव में मंगलवार की रात दबंगों ने गरीबों की झोंपड़ियों में आग लगा दी. जिसमें लगभग 125 घर जल कर राख हो गये. आग से अनाज, कपड़े, मुरगी, चौकी समेत लाखों की संपत्ति जल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >