नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन हिसुआ जिला पर्षद क्षेत्र पूर्वी से अजय कुमार व संजय सिंह व हिसुआ पश्चिमी से बेबी देवी, शंकर कुमार, कुमार गौरव, अभय कुमार व यदुनंदन महतो ने नामांकन किया. पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करनेवाले प्रत्याशियों व उसके समर्थकों की भीड़ देखी गयी.
चौथे चरण के लिए भी बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गया. कौआकोल जिला पर्षद क्षेत्र 25 से एक प्रत्याशी यदुनंदन यादव ने नामांकन पत्र भरा. नामांकन प्रक्रिया को लेकर समर्थक पूरे उत्साह के साथ प्रत्याशियों के साथ हौसला बढ़ाते दिखे. हिसुआ पूर्वी जिला पर्षद क्षेत्र से कुल 10 प्रत्याशियों ने व हिसुआ पश्चिमी जिला पर्षद क्षेत्र से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सदर एसडीओ सहित एआरओ नामांकन प्रक्रिया को लेकर व्यस्त दिखे.
