नवादा (नगर) : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन(एेपवा) द्वारा महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सुदामा देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने कहा कि केंद्र की सरकार बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ का ढ़ोंग रच कर लड़कियों व महिलाओं को गुमराह कर रही है. लड़कियों को सही आजादी के लिए संसद व विधानसभा में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए. लव जिहाद जैसे उन्मादी माहौल बना कर महिलाओं की आजादी को छीना जा रहा है.
राज्य सरकार पर वार करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नवादा विधायक द्वारा लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाना मानवता को शर्मसार करता है. विधायक की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गयी है. यदि यह सिलसिला यूं ही चलता रहा तो पीड़िता को भी सुरक्षा देना चुनौती होगी. महिलाओं का शोषण नहीं सहेंगे. इस अवसर पर सरस्वती देवी, गुलाबी देवी, शांति देवी, वीणा देवी, कौशल्या देवी आदि ने भी अपने विचार रखे.
