पैक्स अध्यक्ष व एलआइसी अभिकर्ता के निधन पर शोक

पैक्स अध्यक्ष व एलआइसी अभिकर्ता के निधन पर शोक नवादा (सदर). रोह प्रखंड के मड़रा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व एलआइसी अभिकर्ता पंकज कुमार का निधन बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उन्हें शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें सघन चिकित्सा के लिए पटना रेफर […]

पैक्स अध्यक्ष व एलआइसी अभिकर्ता के निधन पर शोक नवादा (सदर). रोह प्रखंड के मड़रा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व एलआइसी अभिकर्ता पंकज कुमार का निधन बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उन्हें शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें सघन चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था. रतोई निवासी पंकज कुमार की पत्नी मड़रा पंचायत की मुखिया भी है. वह व्यापार मंडल के भी अध्यक्ष रहे थे. एलआइसी अभिकर्ता संघ लियाफी के वे जोनल सचिव के पद पर भी कार्यरत थे. इनके निधन की खबर सुनकर एलआइसी अभिकर्ताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है. दु:ख व्यक्त करनेवालों में विजय कुमार बारसी, डॉ पंकज कुमार सिन्हा, विनोद कुमार चिंपू, सुधीर कुमार, उदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, मिथिलेश पांडेय, पंकज कुमार, राजेश कुमार आदि अभिकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >