न पड़े अधिक रकम की लालच में आरबीआइ के स्थापना दिवस पर वित्तीय साक्षरता गैलरी का शुभारंभ छात्राओं को लालच में नहीं फंसने व फर्जी बैंकिंग से बचने की दी गयी दी गयी नसीहतेंफोटो-10 प्रतिनिधि, हिसुआआजकल ई-मेल, एसएमएम व विभिन्न माध्यमों द्वारा बहुत सारी कंपनियां बड़ी रकम का लालच देती है. उनसे सतर्क रहने की जरूरत है़ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से भी सावधान रहने की जरूरत है़ यह बातें मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के अग्रणी जिला अधिकारी भीम चौधरी ने शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में वित्तीय साक्षरता गैलरी के उद्घाटन के मौके पर कही़ उन्होंने कहा कि अन्य बैंकों की तुलना में अधिक धन लौटाने का वायदा किया जाता है, लेकिन बाद में क्या होता है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है़ उन्होंने वित्तीय साक्षरता व जागरूकता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी़ उन्होंने जरूरी व गैरजरूरी खर्च, बचत बढ़ाने के जरूरी तरीके, बैंक खाता खोलने, मेहनत के पैसे को सही स्थान में जमा करने, ऋण का सदुपयोग करने सहित बैंकों की सेवाओं की जानकारी छात्राओं व उपस्थित जनों को दी. विद्यालय में आरबीआइ के स्थापना दिवस के मौके पर बैंकिंग व वित्तीय जागरूकता से संबंधित चित्र लगाये गये़ सरल व आकर्षक चित्रों, स्लोगनों के माध्यम से बच्चों में धन प्रबंधन, बचत, ऋण और बुनियादी बैंकिंग उत्पाद जैसे विषयों का जानकारी देना उद्देश्य बताया गया. कार्यक्रम को एमबीजीबी के एआरएम अरुण झा, सुरेंद्र सिंह, मनीष कुमार, विद्यालय प्रभारी मिथिलेश सिन्हा, एसबीआइ की हिसुआ शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया व छात्राओं को जानकारी अभिभावकों के साथ शेयर करने की अपील की़ मौके पर छात्राओं को खेल सामग्री का उपहार दिया गया.
न पड़े अधिक रकम की लालच में
न पड़े अधिक रकम की लालच में आरबीआइ के स्थापना दिवस पर वित्तीय साक्षरता गैलरी का शुभारंभ छात्राओं को लालच में नहीं फंसने व फर्जी बैंकिंग से बचने की दी गयी दी गयी नसीहतेंफोटो-10 प्रतिनिधि, हिसुआआजकल ई-मेल, एसएमएम व विभिन्न माध्यमों द्वारा बहुत सारी कंपनियां बड़ी रकम का लालच देती है. उनसे सतर्क रहने की […]
