शिकायत मिली तो शक्षिकों पर होगी कार्रवाई

शिकायत मिली तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाईरोह. प्रखंड के मध्य विद्यालय मरूई में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. संकुल समन्वयक जयकर्ण कुमार के देख-रेख में आयोजित इस गोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीइओ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समिति का दायित्व विद्यालय के नियमित संचालन का है. […]

शिकायत मिली तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाईरोह. प्रखंड के मध्य विद्यालय मरूई में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. संकुल समन्वयक जयकर्ण कुमार के देख-रेख में आयोजित इस गोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीइओ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समिति का दायित्व विद्यालय के नियमित संचालन का है. इसके अलावा अभिभावक भी समय-समय पर विद्यालय के गतिविधियों पर नजर रखें. अगर कोई शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते हैं या फिर समय से विद्यालय का संचालन नहीं होता है तो उसकी शिकायत संबंधित विभाग को करें.साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आप अपने बच्चों को नियमित स्कूल गणवेश में ही भेंजे. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे आपको अभिभावकों का कोपभाजन बनना पड़े. पढ़े रोह, बढ़े रोह का सपना तब ही पूरा होगा जब आप शिक्षक व अभिभावक एक दूसरे के पूरक बन कर काम करेंगे. मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >