जनता दरबार का हुआ आयोजन

जनता दरबार का हुआ आयोजन रजौली. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयेाजन किया गया. इसमें 60 मामलों का आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया.10 मामलों का निबटारा किया गया. हरदिया पंचायत के सचिव बागेश रंजन के जनता दरबार में नहीं आने से कई विकलांग व विधवा लोगों का […]

जनता दरबार का हुआ आयोजन रजौली. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयेाजन किया गया. इसमें 60 मामलों का आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया.10 मामलों का निबटारा किया गया. हरदिया पंचायत के सचिव बागेश रंजन के जनता दरबार में नहीं आने से कई विकलांग व विधवा लोगों का आवेदन नहीं लिया गया. इससे कई विकलांग युवक युवती प्रखंड कार्यालय में सुबह से ही हरदिया पंचायत के पंचायत सचिव को आने का इंतजार करते रहे. पंचायत सचिव शाम तक प्रखंड कार्यालय नहीं आये व इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि हरदिया पंचायत के पंचायत सचिव पर कानुनी कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >