आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन उत्सव 30 को

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन उत्सव 30 को छह माह के बच्चों को कटोरी व चम्मच से खिलाया जायेगा खीरकुपोषण से बचाने व बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्यक्रमनवादा कार्यालय. छह महीने की उम्र प्राप्त कर चुके बच्चों को अन्न खाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से […]

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन उत्सव 30 को छह माह के बच्चों को कटोरी व चम्मच से खिलाया जायेगा खीरकुपोषण से बचाने व बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्यक्रमनवादा कार्यालय. छह महीने की उम्र प्राप्त कर चुके बच्चों को अन्न खाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन उत्सव का आयोजन 30 दिसंबर को होगा. इसके लिए जिले के नवादा सदर, वारिसलीगंज, गोविंदपुर, सिरदला, अकबरपुर, हिसुआ, नरहट, रजौली व रोह प्रखंड के चयनित 45 गांवों का चयन किया गया है़ जिला प्रोग्राम कार्यालय आइसीडीएस के तत्वावधान में केयर इंडिया के सहयोग से इस उत्सव की तैयारी के लिए सीडीपीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया है. जीविका के प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जायेगा. गौरतलब है कि छह माह की उम्र प्राप्त कर चुके बच्चों को पूर्ण पोषण के लिए दूध पर्याप्त नहीं होता है, उन्हें अन्न की आवश्यकता होती है. बच्चों में कुपोषण न हो, उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े, इन्हीं उद्देश्यों को लेकर सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. 30 दिसंबर को उत्सव का आयोजन कर चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कटोरी चम्मच से खीर खिला कर उनका अन्नप्रासन कराया जायेगा. इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >