जमा कराये गये पेंशन फॉर्म

जमा कराये गये पेंशन फॉर्म नवादा (सदर). सोमवार को राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार सह दलित आर्थिक अधिकार आनंदोलन द्वारा रोह प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाकर दो दर्जन से अधिक विधवा, वृद्धा व विकलांग लोगों को पेंशन के लिए आवेदन फॉर्म भरवाया. फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरटीपीएस काउंटर पर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए जमा […]

जमा कराये गये पेंशन फॉर्म नवादा (सदर). सोमवार को राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार सह दलित आर्थिक अधिकार आनंदोलन द्वारा रोह प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाकर दो दर्जन से अधिक विधवा, वृद्धा व विकलांग लोगों को पेंशन के लिए आवेदन फॉर्म भरवाया. फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरटीपीएस काउंटर पर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए जमा करा दिया गया. राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार के जिला समन्वयक धर्मदेव पासवान ने बताया कि यह कार्य पंचायत पदाधिकारी के लापरवाही के कारण रूका हुआ था. जिसके कारण सैकड़ों लाभुक लाभ से बंचित थे. शिविर लगने के उपरांत प्रखंड क्षेत्र के कई वृद्ध, विधवा व विकलांग लोगों ने शिविर में भाग लेकर अपना-अपना आवेदन फॉर्म जमा करवाया. उन्होंने बताया कि शिविर में छनौन पंचायत के लाभुकों के साथ-साथ पंचायत समिति सदस्य, विकास मित्र जितेंद्र मांझी, सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज अंसारी अहमद आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >