वीटी को दिया गया प्रशक्षिण

वीटी को दिया गया प्रशिक्षण नरहट. बुनियादी साक्षरता मिशन के तहत असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए रविवार को पंचायत लोक शिक्षा केंद्र खनवां में वीटी को प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का शुरुआत किया गया है. प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर रूपेश कुमार ने अक्षर बिहार पुस्तक से मन का काम […]

वीटी को दिया गया प्रशिक्षण नरहट. बुनियादी साक्षरता मिशन के तहत असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए रविवार को पंचायत लोक शिक्षा केंद्र खनवां में वीटी को प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का शुरुआत किया गया है. प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर रूपेश कुमार ने अक्षर बिहार पुस्तक से मन का काम नामक शीर्षक से उपस्थित वीटी को निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. केआरपी मुन्नी कुमारी ने बतायी की प्रशिक्षण में 50 भीटी ने भाग लिया. केआरपी मुन्नी ने बतायी की प्रशिक्षण प्राप्त कर एक वीटी 10 निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का काम करेगी. इस मौके पर राज्य संसाधन केंद्र आद्री पटना के राजेश्वर प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक सगीर उद्दीन प्रवेज, मुख्य जिला समन्वयक आलोक कुमार, प्रेरक पवन कुमार व सुशीला कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >