प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ती है प्रतस्पिर्धा : बीडीओ

प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा : बीडीओ राघो महतो मेमोरियल खेल-कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग रोह. ग्रामीण स्तर पर खेलों के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है. साथ ही इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी पनपती है. उक्त बातें रविवार को प्रखंड के दुर्गा मंदिर मैदान कुंज में […]

प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा : बीडीओ राघो महतो मेमोरियल खेल-कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग रोह. ग्रामीण स्तर पर खेलों के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है. साथ ही इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी पनपती है. उक्त बातें रविवार को प्रखंड के दुर्गा मंदिर मैदान कुंज में आयोजित राघो महतो मेमोरियल खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ व धीमी गति साइकिल रेस के आयोजन के मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ अंजनी कुमार सिंह ने कही. सीओ अमरेश कुमार ने कहा कि गावों की प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रामीण स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन हर हाल में किया जाना चाहिए. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. मौके पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त कर उनका हौसला व मनोबल बढ़ाने बढ़ाया तथा ग्रामीण स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आयोजन समिति को भी बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी पंचायतों में आयोजित होना चाहिए. मौके पर विशिष्ट अतिथि डाॅ सुधीर कुमार, पैक्स अध्यक्ष समीर कुमार मुन्ना, कार्यक्रम के संयोजक अविनाश कुमार निराला, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सिदेश्वर प्रसाद, उपसंयोजक चुनचुन वर्मा, सुजीत कुमार, विकास पटेल, संदीप कुमार, निवोदिता सिन्हा, तनुजा कुमारी, राजीव कुमार, रवि पटेल, संदीप कुमार सोनू, मनोज कुमार, राजकुमार, विपिन कुमार,वीरेंद्र कुमार बीरू, पिंटू शर्मा, सुबोध कुमार व गुड्डू कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >