नगर विकास मंत्री आज करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास

नगर विकास मंत्री आज करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास नवादा (सदर). प्रदेश के नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी रविवार को नवादा में बाबा चौहरमल मंदिर उद्घाटन में भाग लेने के उपरांत कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकरी कृष्णमुरारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में बनने वाले रैन बसेरा का आधारशिला रखेंगे. […]

नगर विकास मंत्री आज करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास नवादा (सदर). प्रदेश के नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी रविवार को नवादा में बाबा चौहरमल मंदिर उद्घाटन में भाग लेने के उपरांत कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकरी कृष्णमुरारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में बनने वाले रैन बसेरा का आधारशिला रखेंगे. साथ ही एक करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में बनाये गये नाली व पीसीसी सड़कों का उद्घाटन करेंगे. नगर पर्षद में पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे. वहीं, स्वयं सहायता समूह की 12 सदस्यों को रिवॉल्विंग फंड के रुपये भी प्रदान करेंगे. उन्होंने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य की योजनाओं की समीक्षा भी नगर विकास मंत्री द्वारा की जायेगी. इधर, बाबा चौहरमल मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े ज्योति पासवान, हिसुआ पूर्व प्रखंड प्रमुख शैलेंद्र पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी परिसदन में पत्रकार वार्ता भी करेंगे. इसके बाद जिले के फुटबॉलर मेवालाल जयंती समारोह के अवसर पर नगर भवन में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >