शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव के पास जायेगा वेतन का मामला रजौली. प्रखंड के टीइटी पास शिक्षकों का वेतन 18 माह से नहीं मिला है. टीइटी पास शिक्षकों द्वारा बीइओ, बीडीओ व जिला जनता दरबार में कई बार वेतन को लेकर गुहार लगा चुके हैं. लेकिन, कभी जांच, कभी आवंटन नहीं है, यह कहकर विभाग के द्वारा फटकार लगा दिया जाता है. इसको लेकर प्रखंड के सभी टीइटी पास शिक्षकों ने हार कर शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से मिल कर अपने वेतन भुगतान को लेकर मिलने की बात कही. कहा कि अगर इस पर भी सुनवाई नहीं हुई, तो हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा. टीइटी पास शिक्षकों ने बताया कि वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. इसके कारण बच्चों की पढ़ाई व बुर्जुगों का इलाज प्रभावित हो गया है. नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा सभी टीइटी पास शिक्षकों से 18 माह से काम लिया जा रहा है और वेतन नहीं दिया जा रहा है. इससे शिक्षकों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गयी है.
शक्षिा मंत्री एवं प्रधान सचिव के पास जायेगा वेतन का मामला
शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव के पास जायेगा वेतन का मामला रजौली. प्रखंड के टीइटी पास शिक्षकों का वेतन 18 माह से नहीं मिला है. टीइटी पास शिक्षकों द्वारा बीइओ, बीडीओ व जिला जनता दरबार में कई बार वेतन को लेकर गुहार लगा चुके हैं. लेकिन, कभी जांच, कभी आवंटन नहीं है, यह कहकर विभाग […]
