आरके मिशन में नवादा के प्रीतम ने मारी बाजी नवादा (सदर). रामकृष्ण मिशन नरेंद्रपुर कोलकाता में प्रवेश परीक्षा में नवादा के प्रीतम प्रियदर्शी ने सफलता हासिल की है. 6 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 80 छात्रों का चयन किया गया. इसमें बिहार से मात्र दो छात्रों ने ही बाजी मारी है. जिले के अकबरपुर थानांतर्गत दुधौली निवासी शैलेश सिंह क पुत्र प्रीतम प्रियदर्शी ने पांचवीं कक्षा में प्रवेश के लिए यह सफलता हासिल की है. सफलता मिलने पर इसके परिवार में खुशी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रीतम के सफलता पर बधाई दी है.
आरके मिशन में नवादा के प्रीतम ने मारी बाजी
आरके मिशन में नवादा के प्रीतम ने मारी बाजी नवादा (सदर). रामकृष्ण मिशन नरेंद्रपुर कोलकाता में प्रवेश परीक्षा में नवादा के प्रीतम प्रियदर्शी ने सफलता हासिल की है. 6 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 80 छात्रों का चयन किया गया. इसमें बिहार से मात्र दो छात्रों ने ही बाजी मारी है. […]
