सफल प्रतिभागयिों को मिला पुरस्कार अकबरपुर. साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय फतेहपुर अकबरपुर में अक्षर आंचल योजनांतर्गत अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन फतेहपुर पंचायत के मुखिया नाज विलकिस ने किया. अक्षर मेला का आयोजन केआरपी सूर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, संकुल समन्वयक अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, प्रखंड लेखा समन्वयक चंदन कुमार के सहयोग से किया गया. इसमें तालिमी मरकज की नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. मेले में शब्द पहचानो, अंक पहचानो, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों के बीच प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों में दीवार घड़ी, महिला कलाई घड़ी, डायरी व अन्य सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मेले में जिले से आये पर्यवेक्षक, जिला कार्यक्रम समन्वयक रामदेव चौहान व सत्यनारायण उपस्थित थे.
सफल प्रतिभागयिों को मिला पुरस्कार
सफल प्रतिभागयिों को मिला पुरस्कार अकबरपुर. साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय फतेहपुर अकबरपुर में अक्षर आंचल योजनांतर्गत अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन फतेहपुर पंचायत के मुखिया नाज विलकिस ने किया. अक्षर मेला का आयोजन केआरपी सूर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, संकुल समन्वयक अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, […]
