मुनेश्वर प्रखंड व शिव शंकर नगर अध्यक्ष नर्विाचित

मुनेश्वर प्रखंड व शिव शंकर नगर अध्यक्ष निर्वाचित वारिसलीगंज. राजद संगठन के प्रखंड व नगर इकाई का चुनाव शनिवार को शहर के सूर्य मंदिर परिसर में निर्विरोध संपन्न हुआ. चुनाव को लेकर प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी मनोहर पासवान व नगर के रामप्यारे लाल चौधरी की देखरेख में चुनाव कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से मुनेश्वर प्रसाद […]

मुनेश्वर प्रखंड व शिव शंकर नगर अध्यक्ष निर्वाचित वारिसलीगंज. राजद संगठन के प्रखंड व नगर इकाई का चुनाव शनिवार को शहर के सूर्य मंदिर परिसर में निर्विरोध संपन्न हुआ. चुनाव को लेकर प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी मनोहर पासवान व नगर के रामप्यारे लाल चौधरी की देखरेख में चुनाव कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से मुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष व शिव शंकर प्रसाद चंद्रवंशी को नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. प्रखंड व नगर अध्यक्ष के निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. दोनों अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया गया. निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्षों ने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता में है. आम लोगों की समस्या के निराकरण की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा. मौके पर अशोक यादव, प्रमोद कुमार सजल, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, महेश प्रसाद यादव, शिव शंकर कुशवाहा, अजीत कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >