प्रगणकों को मिला टास्क

प्रगणकों को मिला टास्क पकरीबरावां. बीडीओ रविजी ने जनगणना में लगे प्रगणकों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा में कार्य किये जाने का टास्क दिया है. जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों में शिक्षक विकास मित्र, टोला सेवक के साथ बैंठक कर 28 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने स्पष्ट […]

प्रगणकों को मिला टास्क पकरीबरावां. बीडीओ रविजी ने जनगणना में लगे प्रगणकों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा में कार्य किये जाने का टास्क दिया है. जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों में शिक्षक विकास मित्र, टोला सेवक के साथ बैंठक कर 28 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की जनगणना की स्थिति काफी खराब है़ कोताही बरतने वाले प्रगणकों पर प्राथिमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान कोई घर छुटना नहीं चाहिए. जिस घर के लोग नहीं है या रोजगार के लिए पलायन कर गये हैं उसकी जनगणना बगल वाले घर से किया जा सकता है. उन्होंने त्रुटियों में सुधार कर 28 दिसंबर तक हर हाल में कार्य को पूरा कर कार्यालय में जाम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को जनगणना की रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >