अगलगी में हजारों की संपति राख

अगलगी में हजारों की संपति राख धमौल. गुलनी टोला के अमरपुर गांव में अजीत चौहान के घर में गुरूवार की देर रात आग लगने की घटना में हजारों की संपति जल गयी़ आग लगी के कारणों का खुलासा नही हो पाया है़ देर रात नौ बजे अचानक आग लग गयी. इसमें कपड़ा, 20 मन धान, […]

अगलगी में हजारों की संपति राख धमौल. गुलनी टोला के अमरपुर गांव में अजीत चौहान के घर में गुरूवार की देर रात आग लगने की घटना में हजारों की संपति जल गयी़ आग लगी के कारणों का खुलासा नही हो पाया है़ देर रात नौ बजे अचानक आग लग गयी. इसमें कपड़ा, 20 मन धान, पांच मन चावल, 10 केजी इंजन का फीता आदि कई समान जलकर राख हो गया. आग लगी में लगभग 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है़ मामले की सूचना सीओ को दे दी गयी है़ इधर, सीओ राजेश रंजन ने बताया कि मामले के जांचोपरांत आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >