संदेशों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

संदेशों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प फोटो-12धमौल. प्रखंड के मुख्यालय स्थित गुलनी चर्च में गुरुवार की रात मीसा पूजा का आयोजन किया गया़ संत जोसेफ के प्राचार्य फादर अंटोनी सामी ने मुख्य पुजारी की भूमिका निभायी. इस दौरान युवाओं द्वारा गोशाला व चर्च की सजावट आकर्षक रही़ संत जोसेफ के बच्चों ने आकर्षक […]

संदेशों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प फोटो-12धमौल. प्रखंड के मुख्यालय स्थित गुलनी चर्च में गुरुवार की रात मीसा पूजा का आयोजन किया गया़ संत जोसेफ के प्राचार्य फादर अंटोनी सामी ने मुख्य पुजारी की भूमिका निभायी. इस दौरान युवाओं द्वारा गोशाला व चर्च की सजावट आकर्षक रही़ संत जोसेफ के बच्चों ने आकर्षक डांस व गीत के जरीये लोगों का मनमोह लिया़ पूजा के बाद केक काटा गया़ आयोजन में जुटे सभी श्रद्धालुओं को केक, चाय व पानी दिये गये़ फादर अन्टोनी सामी ने बताया कि आज के दिन सभी लोग प्रार्थना करते हैं कि शांति आये. इनके जन्म पर सारे स्थानों पर शांति रहे और आपसी सौहार्द बना रहे व ईश्वर का राज्य स्थापित रहे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >