स्कूल का किया उदघाटन किया

स्कूल का किया उदघाटन किया अकबरपुर. फतेहपुर-नरहट पथ के पतरंग नाला पर शुक्रवार को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को ले न्यू ज्ञान शिखा भारती सह कोचिंग सेंटर का उद्घाटन एसआइ श्याम सुंदर पासवान ने किया. उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अच्छे विद्यालय की आवश्यकता है. जहां बच्चे पढ़ कर अपने भविष्य […]

स्कूल का किया उदघाटन किया अकबरपुर. फतेहपुर-नरहट पथ के पतरंग नाला पर शुक्रवार को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को ले न्यू ज्ञान शिखा भारती सह कोचिंग सेंटर का उद्घाटन एसआइ श्याम सुंदर पासवान ने किया. उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अच्छे विद्यालय की आवश्यकता है. जहां बच्चे पढ़ कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं. यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है, जहां इस प्रकार के विद्यालय की आवश्यकता है. इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. विद्यालय के निर्देशक रौशन कुमार ने बताया कि कक्षा नर्सरी के 10वीं तक के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी. नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल के लिए बिशेष कक्षा देने की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर प्राचार्या प्रभुनारायण, शिक्षिका प्रवीण नाज, प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >