सरकार की आमद मरहव्वा पर झूमते रहे लोग नवादा (सदर). गुरुवार को हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की पैदाइसी पर निकाले गये जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहव्वा के नारों पर जुलूस में शामिल युवाओं की टोली झूमती रही. पार नवादा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों से निकली जुलूस में युवाओं की संख्या अधिकतर थी. पूरे रास्ते में लोग सरकार की आमद मरहव्वा यानी की हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की जन्म लेने पर खुशी जताते हुए एक दूसरे को मुबारकवाद दे रहे थे. भदौनी पंचायत के उप मुखिया हसन इमाम रिजबी, हैप्पी इंडिया के तन्ने पठान, इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निजाम खान कल्लू के साथ ही कई युवाओं की टोली पूरे रास्ते घुमकर सरकार के आने की खुशी का इजहार कर रहे थे. बाइक पर सवार हो युवा सरकार के आने की खुशी में युवा झूम रहे थे.
सरकार की आमद मरहव्वा पर झूमते रहे लोग
सरकार की आमद मरहव्वा पर झूमते रहे लोग नवादा (सदर). गुरुवार को हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की पैदाइसी पर निकाले गये जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहव्वा के नारों पर जुलूस में शामिल युवाओं की टोली झूमती रही. पार नवादा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों से निकली जुलूस में युवाओं की संख्या अधिकतर थी. पूरे […]
