चयनित एएनएम की पदस्थापना करने की मांग

चयनित एएनएम की पदस्थापना करने की मांग नवादा (सदर). जदयू के जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने डीएम को पत्र भेज कर नवादा जिले में नवचयनित एएनएम की पदस्थापना भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस के आधार पर करने की मांग की है. पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि 50 से 60 एएनएम की पदस्थापना प्रधान सहायक […]

चयनित एएनएम की पदस्थापना करने की मांग नवादा (सदर). जदयू के जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने डीएम को पत्र भेज कर नवादा जिले में नवचयनित एएनएम की पदस्थापना भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस के आधार पर करने की मांग की है. पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि 50 से 60 एएनएम की पदस्थापना प्रधान सहायक द्वारा मोटी रकम लेकर मन चाहे स्थानों पर की जा रही है. उन्होंने डीएम से ऐसे लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की है. साथ ही कहा है कि जल्द से जल्द ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गयी व एएनएम से लिये गये पैसे वापस नहीं किये गये तो पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >