तदर्थ कमेटी का किया गठन

तदर्थ कमेटी का किया गठन नारदीगंज. अखिल भारतीय विद्यालय परिषद की बैठक गुरुवार को इंटर विद्यालय नारदीगंज में आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने की. इसमें संगठन के विस्तार व 57वां प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा की गयी. श्री मिश्रा व जिला कार्य समिति सदस्य सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से कहा अगामी […]

तदर्थ कमेटी का किया गठन नारदीगंज. अखिल भारतीय विद्यालय परिषद की बैठक गुरुवार को इंटर विद्यालय नारदीगंज में आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने की. इसमें संगठन के विस्तार व 57वां प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा की गयी. श्री मिश्रा व जिला कार्य समिति सदस्य सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से कहा अगामी 27 दिसंबर को परिषद का 57वां अधिवेशन बेगुसराय में होने वाला है. वहां जाने के लिए सूची तैयार की गयी है. बैठक के उपरांत परिषद के संगठन जिला मंत्री अंकित शाही व प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिवाकर की देखरेख में नारदीगंज में अभाविप का तदर्थ कमेटी का गठन किया गया. इसमें प्रखंड संयोजक में मनीष कुमार, प्रखंड सह संयोजक सतीश कुमार, गोपाल कुमार को बनाया गया. इसके अलावा कार्य समिति सदस्य में अंशु कुमार कमल नयन, नवलेश कुमार के नाम को सर्व सम्मति चयन कर दायित्व सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >