तेलार ने कदहर को सात विकेट से हराया

तेलार ने कदहर को सात विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढ़ा के बैनर तले खेले जा रहे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला गुरुवार को किंग क्रिकेट क्लब कदहर व स्टार क्रिकेट क्लब तेलार के बीच खेला गया़ 16 ओवर के खेल में कदहर की टीम ने टॉस जीत […]

तेलार ने कदहर को सात विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढ़ा के बैनर तले खेले जा रहे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला गुरुवार को किंग क्रिकेट क्लब कदहर व स्टार क्रिकेट क्लब तेलार के बीच खेला गया़ 16 ओवर के खेल में कदहर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया़ कदहर ने 15 ओवर में आॅल आउट हो कर 111 रनों का लक्ष्य रखा़ इसके विरुद्ध खेलते हुए तेलार की टीम ने नौ ओवर में ही तीन विकेट खो कर 113 रन बना कर मैच जीत लिया़ मैन आॅफ द मैच कंचन को दिया गया़ इन्होंने 12 गेंद में 14 रन बनाया व चार ओवर की बालिंग में 37 रन देकर सात विकेट हासिल किया़ दानिश ट्रैवर्ल्स कैथा की तरफ से हैट्रिक छक्का मारने वाले प्रदीप को 501 रुपये व हैट्रिक विकेट प्राप्त करने वाले कंचन को 501 रुपये का इनाम दिया गया़ अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 जनवरी, 2016 को आर्यन क्रिकेट क्लब आढ़ा व किंग क्रिकेट क्लब तेलार के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >