संकुलवार लगेगा अक्षर आंचल मेला

संकुलवार लगेगा अक्षर आंचल मेला नरहट. महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना कार्यालय डीइओ के निर्देश पर अलग-अलग तिथियों में संकुल स्तर पर लगाया जायेगा. केआरपी मुन्नी कुमारी ने बताया कि 26 दिसंबर को मध्य विद्यालय रामपुर संकुल के अंतर्गत आनेवाले मध्य विद्यालय पुनौल में मेले का आयोजन होगा. इसी तरह 28 को […]

संकुलवार लगेगा अक्षर आंचल मेला नरहट. महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना कार्यालय डीइओ के निर्देश पर अलग-अलग तिथियों में संकुल स्तर पर लगाया जायेगा. केआरपी मुन्नी कुमारी ने बताया कि 26 दिसंबर को मध्य विद्यालय रामपुर संकुल के अंतर्गत आनेवाले मध्य विद्यालय पुनौल में मेले का आयोजन होगा. इसी तरह 28 को मध्य विद्यालय खनवां, 29 को कन्या मध्य विद्यालय नरहट, 30 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवासा, 31 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरबट्टा व दो जनवरी को मध्य विद्यालय गारोबिगहा में अक्षर मेला लगेगा. केआरपी ने बताया कि इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, बाल संसद, मीना मंच के चिह्नित प्रतिनिधि, एएनएम, आशा, सेविका, बैंक मैंनेजर, बीइओ, बीडीओ, बीडब्ल्यूओ, चिकित्सा पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को भी मेला का सफलता पूर्वक संचालन में सक्रिय सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया है़ केआरपी ने कहा की सभी टोला सेवक व शिक्षा स्वंय सेवी को मेला आयोजन को लेकर अपने शिक्षुओं के साथ अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी कर मेला आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार करने व मेला के दिन निर्धारित तिथि को सभी शिक्षुओं व प्रतिभागी के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >