चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी मनोनित
नवादा (सदर) : चार वर्षों के लिए हो रहे राजद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक प्रखंड निर्वाचन का मनोनयन किया है. मंगलवार को जारी अपनी सूची में राजद के जिलाध्यक्ष ने 14 प्रखंडों के साथ ही तीन नगर कमेटी के लिए होने वाले चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है.
रजौली प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को राजद कार्यालय में हुई. इसमें प्रखंड पर्यवेक्षक निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति मे पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष बनाने को लेकर पंचायत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी. बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया. 25 दिसंबर को पंचायतों में जाकर पंचायत अध्यक्ष व डेलिगेट का चुनाव कराने की जिम्मेवारी पंचायत पर्यवेक्षकों को देने को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि अमावां पश्चिमी में सुधीर कुमार व प्रेम कुमार बोस, अमावां पूर्वी में परमेश्वर दयाल, अंधरवाड़ी में जयनंदन यादव व मदन पाण्डेय, बहादुरपुर में राम विलास यादव व सत्येन्द्र यादव, फरका बुजुर्ग में उमेश राजवंशी व जागेश्वर यादव मुरहेना में भोला शर्मा व कुलदीप यादव, धमनी में प्रमोद साव व नरेश चौधरी, रजौली पूर्वी में राजेंद्र सिंह व अरविंद यादव, रजौली पश्चिमी में जनार्दन प्रसाद व तनवीर आलम, जोगियामारण में राजेन्द्र प्रसाद व मनोज यादव, टकुआटॉड़ में रामलखन यादव व वालेश्वर यादव, हरदिया में रामजी यादव व रामबालक यादव, शिरोडावर में कृष्ण सिंह व रामबालक यादव, सवैयाटॉड़ में राजेन्द्र यादव व रामजी यादव, चितरकोली में संजय रजक व नागेश्वर यादव को पंचायत वार पंचायत पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया. इस मौके पर प्रखंड पर्यवेक्षक प्रशांत राम, सहायक पर्यवेक्षक इजाज अहमद चांद, जिला उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव, अध्यक्षता राकेश कुमार सिन्टू ने की.
नारदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, राजद की बैठक नारदीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को हुई.अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की. बैठक में 25 दिसंबर को पंचायत स्तर पर प्रखंड अध्यक्ष व एक डेलिगेट का चुनाव होना है. चुनाव के लिए प्रत्येक पंचायत के लिए पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है. इसमें हंडिया पंचायत के लिए पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मुखिया सुनील यादव व उपेंद्र चौधरी, पेश के लिए अवधेश शर्मा व पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, इचुआकरण के लिए शंभू मालाकार व रंजीत कुमार, कोशला के लिए विनोद चौधरी, परमा के लिए सरयुग यादव व मणीलाल चौधरी को पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा कहुआरा के लिए रामाधीन प्रसाद चौहान व देवनंदन यादव, नारदीगंज के लिए झमन मांझी व उपेंद्र रजक, ननौरा विशुनदेव यादव व शिवेंद्र चौधरी, मसोढा के लिए शिवालक यादव व रामवरण यादव, डोहरा के लिए कुलदीप यादव व अरविंद यादव, ओड़ो के लिए राजीव यादव व शिवकुमार यादव को विभिन्न पंचायतों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
