पिकअप से 75 कार्टन में 675 लीटर शराब जब्त

नवादा न्यूज : फूल की झाड़ू के नीचे छिपा कर लायी जा रही थी शराब की पेटी

नवादा न्यूज : फूल की झाड़ू के नीचे छिपा कर लायी जा रही थी शराब की पेटी

प्रतिनिधि, रजौली.

स्थानीय थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने गुरुवार की अहले सुबह लगभग चार बजे एक महिंद्रा पिकअप पर फूलों की झाड़ू के नीचे छिपाकर ले जा रहे 75 कार्टन में 675 लीटर शराब को जब्त किया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद एसआइ राजेश कुमार पटेल व एसआइ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी व बड़ी गाड़ियों की सघन जांच की जाती है. जांच के क्रम में महिंद्रा बोलेरो पिकअप संख्या बीआर01जीएफ 0356 पर फूल वाली झाड़ू के नीचे छिपाकर ले जायी जा रही विदेशी शराब के कुल 75 कार्टन को जब्त किया गया. इसमें 1680 बोतल शराब बरामद हुई. जब्त शराब रॉयल कैसीनो व्हिस्की 65 कार्टन में 375 एमएल और 10 कार्टन में 750 एमएल की बोतल थी. 375 एमएल की 1560 और 750 एमएल की 120 बोतल शराब बरामद हुई. इसकी कुल मात्रा 675 लीटर है. शराब के साथ गिरफ्तार चालक सह तस्कर की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गोमो गांव निवासी लखन यादव के 38 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान तस्कर ने यह खुलासा किया कि सिकंदर भाई ने उसे फोन कर चौपारण बुलाकर शराब लोड पिकअप उपलब्ध कराया और रजौली के निकट करिगांव टोल प्लाजा तक पहुंचाने के लिए 3000 रुपये देने की बात कही थी. इसके लिए एडवांस 1500 रुपये भी उपलब्ध कराया गया. चालक और सिकंदर तथा संदिग्ध अज्ञात वाहन स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार तस्कर से जरूरी पूछताछ व स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >