मोहम्मद साहब की जयंती पर निकलेगी जुलुस नवादा (नगर). मोहम्मद साहब की जयंती के मौके पर शहर में जुलुस-ए-मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाली जायेगी. जुलुस के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस निर्गत करने की व्यवस्था की गयी है. लाइसेंस सभी जुलुस कमेटियों को मिल जाये इसके लिए नेशनल इस्लामिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (निफ्फी) मदद कर रहा है. निफ्फी के अध्यक्ष निजाम खां कल्लू ने कहा कि लाइसेंस के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं कर ली गयी है. जुलुस के लिए स्थानीय प्रशासन व मुसलिम समाज के लोगों ने कई फैसले किये हैं. जुलुस मुहल्ले से पैगंबर साहब के शान में निकाली जायेगी. इसमें गैर मजहबी नारे नहीं लगाये जायेंगे. मुहल्ले वाले जुलुस में दो लाइन से होकर ही निकलेंगे. जुलुस में सबसे आगे इमाम या मौलाना रहेंगे. जुलुस में बाइक की इजाजत नहीं होगी. लोग पैदल ही इसमें शामिल होंगे. जुलुस में सारे मुसलमान कुरता-पायजामा व सिर पर टोपी या पगड़ी पहन कर शामिल होंगे. जुलुस में किसी प्रकार का नशीला पदार्थ खा कर शामिल नहीं होंगे. जुलुस में किसी प्रकार का लाठी तलवार या अन्य हथियार नहीं रहेगा. मौलाना नुमान अख्तर जमाली ने कहा कि जुलुस को शांतिपूर्वक ढंग से निकालने के लिए 10 फैसले लिये गये हैं. इसका सभी ख्याल रखे, ताकि जुलुस से किसी धर्म के लोगों को या प्रशासन को तकलीफ न हो. जुलुस का मकसद मोहम्मद साहब का बेहतर पैगाम देना है.
मोहम्मद साहब की जयंती पर निकलेगी जुलुस
मोहम्मद साहब की जयंती पर निकलेगी जुलुस नवादा (नगर). मोहम्मद साहब की जयंती के मौके पर शहर में जुलुस-ए-मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाली जायेगी. जुलुस के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस निर्गत करने की व्यवस्था की गयी है. लाइसेंस सभी जुलुस कमेटियों को मिल जाये इसके लिए नेशनल इस्लामिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (निफ्फी) मदद कर […]
