इशान को बधाई देने सड़कों पर निकले खिलाड़ी

इशान को बधाई देने सड़कों पर निकले खिलाड़ीबैंडबाजे के साथ निकाला जुलूस पटाखे फोड़े व मिठाईयां बांटीफोटो-5,6प्रतिनिधि, नवादा (नगर)नवादा के ईशान को आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाये जाने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. जिला क्रिकेट संघ व नवादा क्रिकेट अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने […]

इशान को बधाई देने सड़कों पर निकले खिलाड़ीबैंडबाजे के साथ निकाला जुलूस पटाखे फोड़े व मिठाईयां बांटीफोटो-5,6प्रतिनिधि, नवादा (नगर)नवादा के ईशान को आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाये जाने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. जिला क्रिकेट संघ व नवादा क्रिकेट अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने शहर में बैंडबाजे के साथ जुलुस निकाल कर बीसीसीआइ के चयनकर्ताओं को धन्यवाद दिया व क्रिकेट के उदयीमान सितारे इशान किशन को बधाईयां दिया. हरिश्चंद्र स्टेडियम में क्रिकेट के दिवानों की टोली शहर के स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, मेन रोड आदि स्थानों से होते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचा. जहां क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसकों ने जम कर पटाखे फोड़े व एक-दूसरे को मिठाई खिला कर टीम में शामिल किये जाने की खुशियां बांटा. नये खिलाड़ियों के लिए आदर्श के रूप में उभरे इशान किशन के साथ बचपन में साथ खेलने वाले कई खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं था. क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसकों की टोली प्रजातंत्र चौक पर खुशियां मनाने के बाद पुरानी जेल रोड स्थित ईशान किशन के घर पहुंचे जहां ईशान की दादी व पूर्व सिविल सर्जन डॉ सावित्री शर्मा व अभिभावक डॉ शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने क्रिकेटरों का भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खलाकर खुशी मनाये. जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल बोहरा के नेतृत्व में निकाले गये बधाई यात्रा में संघ के मनीष आनंद, सुरेश यादव, रोहित सिन्हा, यशवंत सिन्हा, मनीष कुमार गोविंद, रितेश कुमार, रौशन अली, विक्की कुमार, इमरान आसिफ सुधांशु राज आदि खिलाड़ी मौजूद थे. क्या कहते हैं खिलाड़ीईशान को बचपन से खेलते देख रहे हैं. पटना में डीसीए की ओर से कई मैचों में अपनी कप्तानी में खेलने का मौका ईशान को दिये थे. आज ईशान किशन हमलोगों के लिए मिशाल बन गया है. नवादा जैसे छोटे शहर से वर्ल्ड कप में कप्तानी तक का सफर वास्तविक में यहां की क्षमता को दर्शाता है. मनीष आनंद, संयुक्त सचिव, जिला क्रिकेट संघईशान की सफलता ने जिला के खिलाड़ियों के लिए भविष्य में नयी राह को जन्म दिया है. छोटे शहरों में बड़ी प्रतिभा छिपी हुई है. ईशान का खेल तकनीक बचपन से ही आकर्षक था. नवादा में क्रिकेट की नयी सुबह के रूप में इशान के चयन को देखा जाना चाहिए. ईशान की सफलता की हम सब कामना करते है. सुरेश यादव, राज्य स्तरीय कोचईशान नवादा का खिलाड़ी है, जो विश्व कप में भारत की कप्तानी करेगा. यह सोच कर ही आनंद आता है. नवादा का नाम भी क्रकेट जगत के बड़े नामों में जुड़ गया है. हम भी अपनी प्रतिभा पर गर्व कर सकते है. इमरान आसिफ, क्रिकेटरआइसीसी वर्ल्ड कप में नवादा का खिलाड़ी कप्तान के रूप में खेलेंगे. यह सोच कर ही रोमांचित हो जाते हैं. टीवी पर अब तक जिन क्रिकेटरों को खेलते देखते थे, उनमें से अब ईशान किशन को भी देखेंगे. विक्की कुमार, क्रिकेटरक्रिकेट आज जुनून बन गया है. ईशान किशन नवादा ही नहीं पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. ईशान को टीवी पर मैच खेलते देखना एक अलग अनुभव होगा. उनसे हरिश्चंद्र स्टेडियम में कई मौकों पर मिलने का मौका मिला है. मोहम्मद रौशन अली, क्रिकेटरअपनी माटी का लड़का देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है. वर्ल्ड कप भारत जीत कर लाये इसकी कामना करते है. नवादा के लड़कों में नया जोश आ गया है. अब गर्व के साथ कही भी कह सकते है कि हमलोग नवादा के खलाड़ी है. सुधांशु राज, क्रिकेटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >