आढ़ा ने कदहर को पांच विकेट से हराया

आढ़ा ने कदहर को पांच विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढ़ा द्वारा खेले जा रहे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आर्यन क्रिकेट क्लब आढ़ा व सहसा क्रिकेट क्लब धनार के बीच खेला गया़ 16 ओवर के इस खेल में धनार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी […]

आढ़ा ने कदहर को पांच विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढ़ा द्वारा खेले जा रहे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आर्यन क्रिकेट क्लब आढ़ा व सहसा क्रिकेट क्लब धनार के बीच खेला गया़ 16 ओवर के इस खेल में धनार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया़ धनार ने पांच विकेट खो कर 142 रनों का लक्ष्य रखा़ इसके विरुद्ध खेलते हुए आढ़ा की टीम ने 13 ओवर में ही पांच विकेट खो कर 145 रनों से मैच को अपने कब्जे में कर लिया़ आढ़ा के खिलाड़ी आमिर ने 18 गेंदों में सात छक्का हैट्रिक व दो चौका लगाते हुए नाबाद रहा़ इन्हें मिंटू राउत द्वारा प्राइज भी दिया गया़ मैन आफ द मैच गुड्डू (आढ़ा) को दिया गया. इन्होंने 18 गेंदों में 38 रन बना कर तीन विकेट हासिल किया. सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला गुरुवार को किंग क्रिकेट क्लब कदहर व स्टार क्रिकेट क्लब तेलार के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >