वेतन वृद्धि के लिए हाइस्कूलों के प्राचार्यों की होगी परीक्षा

नवादा (नगर) : राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रार्चायों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जायेगा़ राज्य शिक्षा शोध एवं प्रषिक्षण परिषद द्वारा करायी जाने वाली परीक्षा के पास करने वाले प्राचायों को ही वेतनमान में वृद्धि का लाभ दिया जायेगा़ शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजकीयकृत उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के […]

नवादा (नगर) : राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रार्चायों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जायेगा़ राज्य शिक्षा शोध एवं प्रषिक्षण परिषद द्वारा करायी जाने वाली परीक्षा के पास करने वाले प्राचायों को ही वेतनमान में वृद्धि का लाभ दिया जायेगा़
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजकीयकृत उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य ही इस विभागीय परीक्षा में भाग लेंगे़ प्रभारी प्राचार्य इस परीक्षा के लिए पात्रता नहीं रखते है़.
परीक्षा के लिए अगले वर्ष 12 जनवरी तक डीइओ कार्यालय व 15 जनवरी तक राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. प्रार्चायों के परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी को पहली व दूसरी पाली में ली जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >