बीडीओ ने लिया विकास कार्यों का जायजा

बीडीओ ने लिया विकास कार्यों का जायजा वारिसलीगंज. बीडीओ प्रभात केसरी ने सोमवार को दोसुत पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान पंचायत में कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण में क्या कमियां पायी गयी इस सवाल पर बीडीओ ने बताया कि पुर्णरूप से जांच के बाद ही पता चलेगा. […]

बीडीओ ने लिया विकास कार्यों का जायजा वारिसलीगंज. बीडीओ प्रभात केसरी ने सोमवार को दोसुत पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान पंचायत में कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण में क्या कमियां पायी गयी इस सवाल पर बीडीओ ने बताया कि पुर्णरूप से जांच के बाद ही पता चलेगा. योजनाओं में अनियमिता पाये जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी. जांच को लेकर अन्य पंचायत के लोगों में भी भय व्याप्त है. गौरतलब है कि पंचायत चुनाव मुहाने पर है. ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धड़ल्ले से विकास योजनाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >