प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में रचायी शादी

प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में रचायी शादी रोह. प्रखंड के खरगु बिगहा गांव में एक अंतरजातीय विवाह का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, विष्णुदेव महतो का पुत्र सुनील कुमार ने अपने ही गांव के निभा कुमारी से शादी रचा ली. जानकारी के अनुसार, दोनों में कई सालों से प्यार मुहब्बत चल रहा […]

प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में रचायी शादी रोह. प्रखंड के खरगु बिगहा गांव में एक अंतरजातीय विवाह का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, विष्णुदेव महतो का पुत्र सुनील कुमार ने अपने ही गांव के निभा कुमारी से शादी रचा ली. जानकारी के अनुसार, दोनों में कई सालों से प्यार मुहब्बत चल रहा था. परंतु, जब परिवार वाले राजी नहीं हुए तो दोनों कोर्ट में शादी रचा लिये. उक्त युवक दिल्ली के एक फैक्टरी में काम करता है. शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गये. पिता ने कादिरगंज ओपी में बेटे के कई दिनों से गायब होने का मामला दर्ज कराया है. परंतु, जब शादी की बात पता चला तो मामले का पटाझेप हो गया. गांव व आसपास के इलाके में इस अंतरजातीय विवाह की काफी चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >