शौचालय नर्मिाण पर लोगों ने लगायी रोक

शौचालय निर्माण पर लोगों ने लगायी रोक अकबरपुर. प्रखंड के बलिया बुजूर्ग मध्य विधालय परिसर में सरकार द्वारा बनवाये जा रहे शौचालय में काफी अनियमितता मिलने पर सोमवार को गांव के लोगों ने हंगामा किया व निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. गांव के लोगों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक विनोद राम स्वयं शौचालय निर्माण […]

शौचालय निर्माण पर लोगों ने लगायी रोक अकबरपुर. प्रखंड के बलिया बुजूर्ग मध्य विधालय परिसर में सरकार द्वारा बनवाये जा रहे शौचालय में काफी अनियमितता मिलने पर सोमवार को गांव के लोगों ने हंगामा किया व निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. गांव के लोगों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक विनोद राम स्वयं शौचालय निर्माण कार्य करवा रहे हैं, जिसमें काफी अनियमिततां बरती जा रही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय निर्माण में भी प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया हैं. ईंट जुड़ाई के बाद वह दीवार में प्लास्टर भी नहीं करवाये व दीवार की रंगाई-पुताई की जा रही है. इस घटिया कार्य को लेकर विद्यालय में कई बार ग्रामीणों द्वारा नाराजगी जतायी गयी है़ फिर भी प्रधानाध्यापक पर तनिक भी इसका असर नही पड़ा. पुन: शौचालय निर्माण कार्य में वह जुट गये. शौचालय निर्माण में भी उनके द्वारा भारी अनियमिततां बरती जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि जबतक शौचालय का निर्माण अच्छे ढंग से नहीं किया जाता है, तब तक निर्माण कार्य ठप रहेगा. इसकी लिखित सूचना ग्रामीणों द्वारा बीइओ को दी गयी है व इसकी जांच करने की मांग की गयी है. मांग करने वालों में नवीन सिंह, टुल्लु सिंह, कारू सिंह, लखन सिंह आदि लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >