बैंक अधिकारी से लूट-पाट का प्रयास

बैंक अधिकारी से लूट-पाट का प्रयास नवादा कार्यालय. भारतीय स्टेट बैंक की एक महिला अधिकारी के साथ बुधवार की शाम सात बजे कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर के निकट चार अपराधियों ने लूटपाट करने का प्रयास किया. महिला अधिकारी के हाथ से एक अपराधी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया. इस संबंध में महिला अधिकारी […]

बैंक अधिकारी से लूट-पाट का प्रयास नवादा कार्यालय. भारतीय स्टेट बैंक की एक महिला अधिकारी के साथ बुधवार की शाम सात बजे कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर के निकट चार अपराधियों ने लूटपाट करने का प्रयास किया. महिला अधिकारी के हाथ से एक अपराधी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया. इस संबंध में महिला अधिकारी द्वारा हंगामा करने पर राह चलते कुछ राहगीर नजर पड़ी, तो लूटपाट करने वाले अपराधी भाग खड़े हुए. महिला अधिकारी शाम में बैंक का कार्य समाप्त कर अपने आवास पर जा रही थी. इसी दौरान अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया. शहर में इस तरह की घटना होने से महिलाओं में काफी दहशत का माहौल देखा जा रहा है. शहर के बुद्धिजीवी नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से लोगों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए पेट्रोलिंग गश्ती चुस्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >