आग लगने से धान के दो पुंज जले

आग लगने से धान के दो पुंज जले धमौल. पड़रीया गांव में गुरुवार की दोपाहर आग लगने से धान के दो पूंज जल कर राख हो गये़ आग लगने से लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है़ गांव के लोगों […]

आग लगने से धान के दो पुंज जले धमौल. पड़रीया गांव में गुरुवार की दोपाहर आग लगने से धान के दो पूंज जल कर राख हो गये़ आग लगने से लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है़ गांव के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली वह आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. इधर, पीड़ित परिवार ने सीओ को आवेदन देकर राहत उपलब्ध कराने की बात कही है़ सीओ राजेश रंजन ने बताया कि अंचल से इस संबंध में किसी प्रकार के राहत का प्रावधान नहीं है़ आपदा प्रबंधन विभाग को लिखा जायेगा़ वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही राहत उपलब्ध करायी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >