योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक फोटो-6नवादा (नगर). श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया. श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के गोविंदपुर, अकबरपुर, हिसुआ, वारिसलीगंज, कौआकोल आदि के मजदूरों को विशेष जानकारी दी गयी. शिविर में श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी विभिन्न हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. श्रम अधीक्षक ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार कई योजनाएं शुरू की गयी है. विभाग द्वारा मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करा कर कई सुविधाएं मुहैया करायी जाती है. केंद्र सरकार द्वारा मुद्रा योजना द्वारा कम ब्याज पर बिना किसी गारंटर के खुद के रोजगार शुरू करने के लिए ऋण भी मुहैया कराया जा रहा है. कार्यक्रम में कई मजदूर उपस्थित थे.
योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक
योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक फोटो-6नवादा (नगर). श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया. श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के गोविंदपुर, अकबरपुर, हिसुआ, वारिसलीगंज, कौआकोल आदि के मजदूरों को विशेष जानकारी दी गयी. शिविर में श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी […]
