मानव मूल्यों की स्थापना का हो प्रयास

मानव मूल्यों की स्थापना का हो प्रयास नवादा (नगर). लूटमा, चोरी, घुसखोरी, नशाखोरी, हत्या, दुष्कर्म, आतंकवाद आदि से निजात पाने के लिए मानव एकजुटता कार्यक्रम को प्रभावी रूप से करने की मांग गांधी आश्रम सेवा समिति के महामंत्री सिद्धेश्वर प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि मानव मूल्य की स्थापना के लिए सदा से भारत विश्व […]

मानव मूल्यों की स्थापना का हो प्रयास नवादा (नगर). लूटमा, चोरी, घुसखोरी, नशाखोरी, हत्या, दुष्कर्म, आतंकवाद आदि से निजात पाने के लिए मानव एकजुटता कार्यक्रम को प्रभावी रूप से करने की मांग गांधी आश्रम सेवा समिति के महामंत्री सिद्धेश्वर प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि मानव मूल्य की स्थापना के लिए सदा से भारत विश्व को मार्गदर्शन देते रहा है. इसके लिए आज भी विश्व भारत की ओर ललायित नजरों से देख रहा है. उन्होंने कहा कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति व बौद्ध करमापा के तत्वावधान में मानव एकजुटता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन बोधगया में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को गांधी आश्रम सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2016 को मानव एकजुटता वर्ष के रूप में मनाया जायेगा. उन्होंने इसके लिए अन्य संघों से भी पहल करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >