मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा आयोजित

मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा आयोजित नवादा (नगर). मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शहर के कई स्कूलों में आयोजित की जा रही है. शहर के कन्हाई इंटर विद्यालय में 533 नियमित व 45 स्वतंत्र छात्र परीक्षा में भाग ले रहे हैं. परीक्षा नियंत्रक शैलेश कुमार रंजन ने कहा कि जो छात्र परीक्षा में भाग नहीं लेंगे उन्हें […]

मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा आयोजित नवादा (नगर). मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शहर के कई स्कूलों में आयोजित की जा रही है. शहर के कन्हाई इंटर विद्यालय में 533 नियमित व 45 स्वतंत्र छात्र परीक्षा में भाग ले रहे हैं. परीक्षा नियंत्रक शैलेश कुमार रंजन ने कहा कि जो छात्र परीक्षा में भाग नहीं लेंगे उन्हें फॉर्म भरने नहीं दिया जायेगा. परीक्षा संचालन में प्राचार्य राम शरण प्रसाद यादव, रवींद्र कुमार पांडेय, राकेश रंजन आदि जुटे हैं. इधर, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में सेंटअप जांच परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित किया जा रहा है. प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जांच परीक्षा में 11 सौ से अधिक लड़कियां भाग ले रहे हैं. शिक्षक शिव कुमार प्रसाद, डॉ मदन, छोटे लाल प्रसाद आदि जुटे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >