बच्चों को नहीं मिल पा रहा पोषाहार

बच्चों को नहीं मिल पा रहा पोषाहार गोविंदपुर. प्रखंड के दर्जनों गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र मे बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है. आंगनबाड़ी सेविका द्वारा मनमानी किया जा रहा है और न ही नियमित रूप से आंगनबाड़ी चल रही है. विशुनपुर, कमालपुर, माधोपुर, तेतरीया, बनीया बिगहा, रटनी गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों […]

बच्चों को नहीं मिल पा रहा पोषाहार गोविंदपुर. प्रखंड के दर्जनों गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र मे बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है. आंगनबाड़ी सेविका द्वारा मनमानी किया जा रहा है और न ही नियमित रूप से आंगनबाड़ी चल रही है. विशुनपुर, कमालपुर, माधोपुर, तेतरीया, बनीया बिगहा, रटनी गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार का घोटाला किया जा रहा है. इससे बच्चों के अभिभावकों में रोष है. सभी गांव के अविभावक का कहना है कि ना हमारे बच्चों को मेनू के अनुसार खाना मिलता है. स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि केंद्र पर टीएचआर का वितरण भी नियमित रूप से नहीं होता है. गांव की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध नहीं करायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >