हिसुआ से तकनीकी पर्यवेक्षक को घूस लेते निगरानी ने दबोचा 33

हिसुआ से तकनीकी पर्यवेक्षक को घूस लेते निगरानी ने दबोचा 33 पूर्व प्रधानाध्यापक से एमबी भरने के एवज में ले रहे थे आठ हजार रुपयेनिगरानी की टीम तकनीकी पर्यवेक्षक को ले गयी पटना फोटो- 17 एनडब्ल्यूडी 13: गिरफ्तार पर्यवेक्षक को ले जाते निगरानी विभाग के अधिकारी. प्रतिनिधि, हिसुआशहर के विश्वशांति चौक पर गुरुवार को निगरानी […]

हिसुआ से तकनीकी पर्यवेक्षक को घूस लेते निगरानी ने दबोचा 33 पूर्व प्रधानाध्यापक से एमबी भरने के एवज में ले रहे थे आठ हजार रुपयेनिगरानी की टीम तकनीकी पर्यवेक्षक को ले गयी पटना फोटो- 17 एनडब्ल्यूडी 13: गिरफ्तार पर्यवेक्षक को ले जाते निगरानी विभाग के अधिकारी. प्रतिनिधि, हिसुआशहर के विश्वशांति चौक पर गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने सर्वशिक्षा अभियान के मेसकौर प्रखंड के तकनीकी पर्यवेक्षक ललन प्रसाद को आठ हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. वह मेसकौर के सोनपुरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन निर्माण का एमबी (मेजरमेंट बुक) भरने के लिए पूर्व प्रधानाध्यापक विनोदानंद सिंह से घूस ले रहे थे. 10 हजार रुपये की यह आखिरी मांग थी. इसमें पूर्व प्रधानाध्यापक आठ हजार रुपये दे रहे थे. तकनीकी पर्यवेक्षक पहले भी चेक के जरिये एमबी के लिए नाजायज रुपये ले चुके हैं. विनोदानंद सिंह ने बताया़ भवन निर्माण के बाद भी रुपये नहीं निकल पा रहे थे. एमबी भरने को लेकर बार-बार नाजायज रुपये की मांग की जा रही थी. उन्होंने सेवानिवृत्त हो जाने के बाद भी रुपये फंसे होने की बात कही. उन्होंने बताया कि निगरानी की टीम को इसकी सूचना दी गयी थी. टीम ने जाल बिछा कर तकनीकी पर्यवेक्षक को दबोच लिया. निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में 12 सदस्यों की टीम हिसुआ पहुंची थी. निगरानी की टीम पर्यवेक्षक को हिसुआ थाने में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पटना ले गयी़. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार, हिसुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार व अन्य उपस्थित थे. निगरानी पुलिस के उपाधीक्षक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि मेसकौर प्रखंड के सर्वशिक्षा अभियान के तकनीकी पर्यवेक्षक ललन प्रसाद को हिसुआ विश्वशांति चौक पर से पूर्व हेडमास्टर विनोदानंद से आठ हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >