मोइनुल हक फुटबॉल कप के लिए खिलाड़ी रवाना

नवादा (नगर) : राज्य स्तर पर होनेवाले मोइनुल हक फुटबॉल कप के लिए जिले के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए. स्टेशन परिसर से जिले की टीम रवाना हुई. फुटबॉल प्रतियोगिता मोतिहारी में आयोजित किया जा रहा है. 18 दिसंबर को सीतामढ़ी व कटिहार के विजेता टीम के साथ नवादा का मैच होगा. कप्तान मुकेश के […]

नवादा (नगर) : राज्य स्तर पर होनेवाले मोइनुल हक फुटबॉल कप के लिए जिले के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए. स्टेशन परिसर से जिले की टीम रवाना हुई. फुटबॉल प्रतियोगिता मोतिहारी में आयोजित किया जा रहा है.
18 दिसंबर को सीतामढ़ी व कटिहार के विजेता टीम के साथ नवादा का मैच होगा. कप्तान मुकेश के नेतृत्व में पप्पू, रवीश, जुबैर आलम, दीपक, पंकज, धनराज, दिनेश, रवि, छोटी, विनोद, कल्याण, राजकुमार, मुन्ना, गौतम, अभिमन्यु, मंटू की टीम रवाना हुई. रेलवे यूनियन के अध्यक्ष चंद्रिका यादव ने टीम काे रवाना किया. टीम के साथ कोच के रूप में कन्हैया लाल, मैनेजर जवाहर पासवान, सचिव मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष मुन्ना जी भी गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >