आधा दर्जन से अधिक हेडमास्टरों पर होगी कार्रवाईरोह. पोशाक व छात्रवृति वितरण के बाद बचे शेष राशि नहीं लौटाने व वितरण के बाद उपयोगिता नहीं जमा करने वाले प्रधान शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है. ऐसे इन लोगों को एक अंतिम मौके शनिवार तक दिया गया है. प्रखंड के लेखापाल रवींद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 12-13 में वितरण के बाद शेष बचे पोशाक के रुपये नहीं लौटाने वाले प्राथमिक विद्यालय खरिजामा, प्ररतापुर निजामत, विष्णुनगर, कुम्रावां हिंदी, मध्य विद्यालय बारापांडेय, जैला, सिउर, धनावां, डुमरी, ओहारी व वित्तीय वर्ष 14-15 में प्राथमिक विद्यालय बारापांडेय मुसहरी, परतापुर खालसा, गेवाली, मध्य विद्यालय में बधोर, भंडाजोर, कुंज व पचंबा उर्दू विद्यालय शामिल हैं. इन विद्यालयों के पास वितरण के बाद रुपये बचे है. बावजूद आज तक नहीं लौटाया गया है. वहीं कई विद्यालयों के प्रधान शिक्षक आज तक उपयोगिता भी जमा नहीं किये हैं. उन प्रधान शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जा सकती है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इन प्रधान शिक्षकों को राशि लौटाने व उपयोगिता जमा करने के लिए अंतिम तिथि 19 दिसम्बर तय की गयी है. इस तिथि के बाद कार्रवाई की जाएगी.
आधा दर्जन से अधिक हेडमास्टरों पर होगी कार्रवाई
आधा दर्जन से अधिक हेडमास्टरों पर होगी कार्रवाईरोह. पोशाक व छात्रवृति वितरण के बाद बचे शेष राशि नहीं लौटाने व वितरण के बाद उपयोगिता नहीं जमा करने वाले प्रधान शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है. ऐसे इन लोगों को एक अंतिम मौके शनिवार तक दिया गया है. प्रखंड के लेखापाल रवींद्र कुमार ने बताया कि […]
